Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में स्कूल के हेडमास्टर अब मिड-डे मील के खाली बोरे को ₹20 की दर से बेचेंगे, आदेश जारी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 17 August, 2023
बिहार सरकार ने मिड-डे मील के लिए लाए गए अनाज के खाली बोरे को न्यूनतम ₹20 की दर से बेचने का आदेश जारी किया है। पहले प्रत्येक खाली बोरे को ₹10 में बेचा जा रहा था। बकौल आदेश, हेडमास्टर बोरे को बेचकर प्राप्त की गई राशि को राज्य योजना मद के तहत खोले गए बैंक खाते में जमा करेंगे।