Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली सरकार ने कहा- 'G20 की तैयारियों के लिए एक पैसा नहीं मिला'; केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 4 September, 2023
दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने 'टीवी9' से कहा, "हमने फरवरी में केंद्र सरकार से G20 की तैयारियों के लिए ₹927 करोड़ मांगे थे लेकिन केंद्र सरकार ने हमें एक पैसा नहीं दिया।" इस पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, "यह सब झूठ है...केंद्र सरकार ने राजधानी में निर्माण, मरम्मत और सड़कों के सौंदर्यीकरण...के लिए ₹700 करोड़ दिए हैं।"