लंच ब्रेक लेने को लेकर नौकरी से निकाली गई महिला को यूके में मिला ₹12 लाख का मुआवज़ा
साल 2018 में अपनी दो सहकर्मियों के साथ लंच पर जाने को लेकर नौकरी से निकाली गई एक ब्रिटिश महिला को £11,885.62 (करीब ₹12 लाख) का मुआवज़ा मिला है। बकौल कंपनी, महिला उस वक्त बाहर गई थी जब कंपनी 'अत्यधिक संकट' में थी और उसे 'दुर्व्यवहार' के लिए निकाला गया। हालांकि, ट्रिब्युनल ने कंपनी की दलीलों को गलत बताया।
read more at News18 हिंदी


