ट्विटर यूज़र ने शाहरुख से कहा- सर ओटीपी आया होगा, बताना ज़रा; अभिनेता ने दिया जवाब
ट्विटर पर 'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान एक यूज़र ने शाहरुख खान से कहा, "सर एक ओटीपी आया होगा, ज़रा बताना।" इस पर शाहरुख ने कहा, "बेटा मैं इतना मशहूर हूं कि मुझे ओटीपी नहीं आते। कुछ ऑर्डर करता हूं तो वेंडर्स मुझे सीधे सामान भेजते हैं। तुम अपना देख लो।" इस सेशन की शुरुआत शाहरुख ने ही की थी।
read more at Twitter


