यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में वाराणसी समेत 9 ज़िलों की 54 सीटों पर मतदान हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें व आखिरी चरण में वाराणसी, आज़मगढ़, मिर्ज़ापुर समेत 9 ज़िलों की 54 सीटों पर सोमवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इस चरण में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी, सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी समेत 613 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
read more at ABP न्यूज़


