Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी पंजाब के सीएम मान व डीजीपी को जान से मारने की धमकी: रिपोर्ट्स

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 16 January, 2024
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी। बकौल रिपोर्ट्स, उसने गैंगस्टर्स से कहा है कि वे एकजुट होकर 26 जनवरी को मान पर हमला करें। इससे पहले पन्नू ने भारत की संसद पर हमले की धमकी दी थी।
read more at ABP न्यूज़