Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनआईए ने लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट केस के आरोपी व ₹10 लाख के इनामी आतंकी को किया गिरफ्तार

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 2 December 2022
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को कहा कि फरार आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। हरप्रीत 2021 में लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट करने के लिए इंटरनैशनल सिख यूथ फेडरेशन द्वारा रची गई साज़िश से जुड़े मामले में वांछित था। एनआईए ने उस पर ₹10 लाख का इनाम घोषित किया था।