Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 14 मोबाइल मेसेंजर ऐप को केंद्र ने किया ब्लॉक

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 1 May, 2023
केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट के आधार पर आतंकियों द्वारा 'गुप्त' संदेश पाकिस्तान भेजने व प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 14 मोबाइल मेसेंजर ऐप को ब्लॉक कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन ऐप्स में क्रिपवाइज़र, इनिग्मा, सेफस्विज़, विकर मी, मीडियाफायर, ब्रायर, बीचैट, नैंडबॉक्स, कोनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, ज़ांगी और थ्रीमा शामिल हैं।