नए साल के पहले कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला शेयर बाज़ार; 215 अंक चढ़ा सेंसेक्स
नए साल के पहले कारोबारी सत्र में सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 215.97 अंक चढ़कर 61,056.71 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 61.80 अंक बढ़कर 18,167.10 पर आ गया। गौरतलब है, बीते हफ्ते सेंसेक्स 995.45 अंक (1.66%) चढ़ा जिससे बीएसई पर सूचीबद्ध शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹1,35,794.06 करोड़ बढ़ गया था।
read more at ABP न्यूज़


