शुभमन गिल ने बनाया आईपीएल 2024 का सर्वाधिक निजी स्कोर
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को आईपीएल 2024 का सर्वाधिक निजी स्कोर बनाया। उन्होंने अहमदाबाद में पंजाब किंग्स के खिलाफ 48 गेंदों में 89* रन बनाकर केकेआर के सुनील नरेन (85) को पछाड़ा। आईपीएल में गिल का यह 20वां अर्धशतक है और उनकी इस पारी की मदद से मैच में गुजरात टाइटंस ने 199/4 का टोटल बनाया।
read more at ESPNcricinfo


