Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टीका नहीं लगवाने वाले कोविड-19 मरीज़ों को मेडिकल बिल का भुगतान खुद करना होगा: सिंगापुर

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 9 November, 2021
सिंगापुर सरकार ने बताया है कि कोविड-19 के जिन मरीज़ों ने स्वेच्छा से टीके नहीं लगवाए हैं उन्हें 8 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती होने पर अपने बिल का भुगतान खुद करना होगा। सिंगापुर सरकार फिलहाल विदेश यात्रा से लौटने के तुरंत बाद कोविड-19 पॉज़िटिव मिले लोगों को छोड़कर सभी सिंगापुरवासियों के कोविड-19 के इलाज का पूरा खर्च उठाती है।