अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा: महिला रेसलरों के शोषण के आरोप पर बृजभूषण
तीन बार की सीडब्ल्यूजी मेडलिस्ट रेसलर विनेश फोगाट द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला रेसलरों के शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद बृजभूषण ने कहा, "अगर ऐसा हुआ है...तो मैं फांसी लगा लूंगा।" उन्होंने कहा, "यह बड़ी साज़िश है...यही खिलाड़ी कल तक मेरी तारीफ करते नहीं थकते थे...और आज आरोप लगा रहे हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


