बिहार में अपराधियों ने सेल्समैन को मारीं 5 गोलियां, लूटे ₹15 लाख व बाइक
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में शनिवार शाम 2 बाइकों पर सवार 4 अपराधियों ने एक कारोबारी के सेल्समैन राजेश ठाकुर को 5 गोलियां मारने के बाद ₹15 लाख से अधिक कैश व बाइक लूट ली। घायल ठाकुर ने कहा कि वह सकरा के दुकानदारों से रुपए लेकर मुरौल की ओर जा रहा था। बकौल पुलिस, घटना की जांच जारी है।
read more at News18 हिंदी


