Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात सरकार ने सीएनजी-पीएनजी पर वैट 10% घटाने और 2 सिलिंडर फ्री देने का किया एलान

short by अनिल कुमार / on Monday, 17 October, 2022
गुजरात के मंत्री जीतू वाघाणी ने सोमवार को राज्य में सीएनजी और पीएनजी पर वैट 10% घटाने का एलान किया। इसके अलावा उन्होंने पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सालाना दो सिलिंडर मुफ्त देने की भी घोषणा की। सरकार के एलान से राज्य के सीएनजी उपभोक्ताओं को ₹6-₹7 प्रति किलो जबकि पीएनजी उपभोक्ताओं को ₹5-₹6 प्रति किलो की बचत होगी।