Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमएनएस बिना शर्त देगी बीजेपी की अगुआई वाले महायुति गठबंधन को समर्थन: राज ठाकरे

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 9 April, 2024
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुआई वाले महायुति गठबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'बिना शर्त' समर्थन देगी। ठाकरे ने यह एलान मुंबई में एक रैली के दौरान किया। एमएनएस ने अभी तक लोकसभा चुनाव के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।