एसआरएच व मुंबई इंडियंस के मैच में टूटा किसी आईपीएल मैच में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में किसी एक मैच में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड बुधवार को टूट गया। आईपीएल 2024 में सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में 34वां छक्का लगते ही यह रिकॉर्ड बन गया। एसआरएच ने अपनी पारी में 18 छक्के लगाए। इससे पहले 3 बार आईपीएल मैच में 33-33 छक्के लगे थे।
read more at ESPNcricinfo


