राजस्थान में ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, कार से 2 शवों को बाहर निकालने में लगा एक घंटा
कोटा (राजस्थान) में एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक ट्रक से सामने से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए जिसमें कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई व 2 अन्य घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे शवों को करीब एक घंटे की मशक्कत से बाहर निकाला गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
read more at Public


