Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नमाज़ पढ़ने को लेकर गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में विदेशी छात्रों पर भीड़ ने किया पथराव

short by Monika Sharma / on Sunday, 17 March, 2024
अहमदाबाद में गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में शनिवार रात कुछ लोगों की भीड़ ने पथराव किया जिसके वीडियो सामने आए हैं। विदेशी छात्राें का आरोप है कि कुछ युवकों ने नमाज़ पढ़ने को लेकर हॉस्टल के एक कमरे में उन पर हमला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में 5 छात्र घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।