कश्मीरी हिंदुओं के पलायन के प्रति अपनी 'उदासीनता' के लिए माफी मांगता हूं: प्रकाश
'द कश्मीर फाइल्स' के अभिनेता प्रकाश बेलावाड़ी ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कश्मीरी पंडितों के सामूहिक पलायन के प्रति अपनी 'उदासीनता' के लिए माफी मांगी है। बकौल प्रकाश, "मैं खुद को शर्मिंदा...और दोषी महसूस करता हूं...क्योंकि मैं उस समय एक पत्रकार था और समकालीन घटनाओं की पूरी जानकारी रखने वाले व्यक्ति के रूप में खुद पर गर्व करता था।"
read more at लेटेस्टली


