Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं रेसलर के.डी. जाधव जिन्हें गूगल ने समर्पित किया है आज का डूडल?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 15 January, 2023
गूगल ने 'पॉकेट डायनेमो' के नाम से मशहूर भारतीय रेसलर खाशाबा दादासाहेब जाधव की 97वीं जयंती के मौके पर रविवार को उन्हें अपना डूडल समर्पित किया। 1926 में जन्मे जाधव ने बचपन से ही अपने पिता के साथ रेसलिंग का अभ्यास शुरू कर दिया था। वह स्वतंत्र भारत के पहले ऐथलीट थे जिन्होंने व्यक्तिगत ओलंपिक मेडल जीता था।