जनता ने गुस्सा ज़ाहिर किया, बीजेपी को दुख नहीं होना चाहिए: सोमैया पर कथित हमले के बाद राउत
बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर कथित पथराव के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, "किरीट सोमैया आईएनएस विक्रांत मामले में आरोपी हैं...अगर जनता ने...अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है तो बीजेपी को...दुख नहीं होना चाहिए।" उन्होंने कहा, "ऐसे लोगों को महाराष्ट्र की जनता माफ नहीं करेगी।" गौरतलब है, सोमैया ने पथराव करने का आरोप शिवसेना कार्यकर्ताओं पर लगाया है।
read more at Twitter


