महिला टी20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में किसके सामने होगी कौनसी टीम?
महिला टी20 विश्व कप-2023 के पहले सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत का सामना डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को इंग्लैंड की भिड़ंत मेज़बान दक्षिण अफ्रीका से होगी। गौरतलब है, ऑस्ट्रेलिया सर्वाधिक 5 बार महिला टी20 विश्व कप जीत चुका है जबकि एक बार इंग्लैंड और एक बार वेस्टइंडीज़ ने यह ट्रॉफी अपने नाम की है।
read more at NewsBytes हिन्दी


