दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की नेटवर्थ एक दिन में $20 बिलियन घटी
'ब्लूमबर्ग' के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर शख्स व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की नेटवर्थ में एक दिन में $20 बिलियन से अधिक की गिरावट आई है। इससे पहले टेस्ला ने कहा था कि उसे अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें और घटानी पड़ सकती हैं जिसके बाद कंपनी के शेयर लुढ़के थे। मस्क की नेटवर्थ फिलहाल $234 बिलियन है।
read more at Hindustan Times


