Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस के आखिरी मैच में ज़रूर खेलना चाहिए: आकाश चोपड़ा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 18 May, 2022
कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 22-वर्षीय बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर ट्वीट किया, "अर्जुन को सीज़न का आखिरी गेम ज़रूर खेलना चाहिए।" उन्होंने लिखा, "मुंबई ने टीम में लगभग सभी को अवसर दिए हैं...समय के साथ...उन्हें भी आज़माएं।" मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 का अपना अंतिम लीग मैच शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।