Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रामलला के वस्त्र पर सोने व चांदी के तारों से कढ़ाई की गई है: डिज़ाइनर मनीष त्रिपाठी

short by अनघा तेलंग / on Tuesday, 23 January, 2024
फैशन डिज़ाइनर मनीष त्रिपाठी ने कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए रामलला के वस्त्र बनाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया, "मैंने भगवान के वस्त्र का नाम 'शुभ वस्त्र' रखा है और इनपर सोने व चांदी के तारों से कढ़ाई की गई है।" मनीष ने कहा, "15 लोगों की टीम ने वस्त्र तैयार किए हैं।"