चंद्रमा से 124 किमी ऊपर से खींची गई पृथ्वी की तस्वीर आई सामने
चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले दक्षिण कोरिया के पहले स्पेसक्राफ्ट 'कोरिया पाथफाइंडर लूनर ऑर्बिटर' (दनुरी) ने चांद की सतह और पृथ्वी की तस्वीर भेजी है। 'दनुरी' ने 28 दिसंबर 2022 को चंद्रमा से 124 किलोमीटर ऊपर से यह तस्वीर खींची थी। गौरतलब है, अगस्त 2022 में अमेरिकी एयरोस्पेस स्टार्टअप स्पेसX के फाल्कन-9 रॉकेट से 'दनुरी' को लॉन्च किया गया था।
read more at The Independent


