मेडन फार्मा पर केस होना चाहिए, 70 बच्चों की मौत के लिए जवाबदेही होनी चाहिए: गाम्बियाई समिति
गाम्बिया की संसदीय समिति ने कफ सिरप निर्माता कंपनी मेडन फार्मास्युटिकल्स पर देश में 70 बच्चों की मौत का कारण बनने के आरोप में मुकदमा चलाने की सिफारिश की है। समिति ने कहा कि इस भारतीय कंपनी को 'अशुद्ध दवाओं' के निर्यात के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और गाम्बिया में इसके अन्य उत्पादों को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।


