नहीं चाहता था कि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ बेहतर करें कुलदीप, उनकी कीमत बढ़ जाती: पार्थ जिंदल
दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने कहा है कि वह नहीं चाहते थे कि कुलदीप यादव आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे में बेहतर प्रदर्शन करें क्योंकि इससे नीलामी में उनकी कीमत बढ़ जाती। दिल्ली ने कुलदीप को ₹2 करोड़ में खरीदा है। बकौल जिंदल, पिछले कुछ सीज़न में कुलदीप का अच्छे से इस्तेमाल नहीं हुआ।
read more at CricTracker


