प्रमुख खाद्य तेल कंपनियों ने उत्पादों की एमआरपी में 10%-15% की कटौती की: उद्योग संघ एसईए
सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के अनुसार, देश की प्रमुख खाद्य तेल कंपनियों ने अपने उत्पादों की एमआरपी में 10%-15% की कटौती की है। दाम घटाने वाली कंपनियों में अदाणी विल्मर (फार्च्यून ब्रैंड), रुची सोया (महाकोश, रुचि गोल्ड) व बंज (डालडा, गगन) शामिल हैं। कंपनियों ने यह कदम खाद्य तेलों के आयात शुल्क में कटौती के बाद उठाया है।
read more at हिन्दुस्तान


