Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

सोमवार को बैंकिंग और IT शेयरों में भारी खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाज़ार में तेज़ी आई। विदेशी फंड्स के भारी निवेश और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाज़ार को सहारा मिला जिससे सेंसेक्स 400 अंकों से ज़्यादा चढ़ गया। वहीं, निफ्टी FMCG, निफ्टी IT, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फार्मा और निफ्टी मीडिया में बढ़त देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बोर्ड ने बाली में हुई बोर्ड बैठकों के दौरान ICC निदेशकों के प्रस्ताव के बाद जय शाह को लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्हें निर्विरोध इस पद के लिए दोबारा चुना गया है। शाह ने कहा, "ICC बोर्ड ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उससे मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"
डॉक्टर मनीषा अरोड़ा के मुताबिक, डायबिटीज़ का असर सिर्फ आंखों, किडनी और पैरों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसके मरीज़ों में मसूड़ों की बीमारी, दांत कमज़ोर होना, मुंह में फंगल इन्फेक्शन, त्वचा में खुजली, बैक्टीरियल इन्फेक्शन और घाव देर से भरने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
read more at Hindustan Times
डॉ. ज्योति वाधवा के मुताबिक, रसोई में खाना पकाते समय निकलने वाला धुआं फेफड़ों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से फेफड़ों के कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। उन्होंने बचाव के लिए चिमनी या एग्जॉस्ट फैन चलाने, खिड़कियां खोलने और तेल को अधिक गर्म न करने की सलाह दी।
read more at Hindustan Times
दिल्ली-राजकोट फ्लाइट के लिए बीमार बच्चे संग यात्रा कर रहे एक शख्स ने कहा कि इंडिगो ने उसे 1-मिनट की देरी पर प्लेन में नहीं बैठने दिया। उसने ₹16,600 में टिकट ली थी और बार-बार अनुरोध के बावजूद प्रवेश नहीं मिला। उसने कहा, "विमान तय समय से 13-मिनट पहले उड़ा तो समय की पाबंदी की उम्मीद सिर्फ यात्रियों से क्यों?"
पीटीआई के मुताबिक, रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और शाम 4 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 290 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में आता है। 11 नवंबर से दिल्ली की हवा 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई थी। इससे पहले 10 नवंबर को AQI 299 दर्ज किया गया था जो 'खराब' श्रेणी में था।
read more at Hindustan Times
दिल्ली मेट्रो ने एलान किया है कि छठ पूजा के मद्देनज़र सोमवार को सुबह 6 बजे की जगह सुबह 4:30 बजे से सेवाएं शुरू होंगी। श्रद्धालु इस दौरान उगते सूर्य को अर्घ्य देकर उषा अर्घ्य की रस्म निभाएंगे। डीएमआरसी के मुताबिक, सभी मेट्रो लाइनों पर नियमित सेवा शुरू होने तक ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।
चेन्नई की डॉक्टर सौम्या मुरलीकुमारन के अनुसार, दिन में तीन बार भरपेट खाना खाने के बावजूद थकान की समस्या हो सकती है। उन्होंने इसके चार प्रमुख कारण बताए हैं जिनमें असंतुलित खानपान, पर्याप्त नींद न लेना, लगातार तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी शामिल है। लगातार थकान रहने पर उन्होंने डॉक्टर से संपर्क की सलाह दी है।
read more at Hindustan Times
दुनियाभर में ₹1,000 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की संख्या 11 हो गई है। इस सूची में ₹2,000 करोड़ के साथ 'दंगल' पहले, ₹1,871 करोड़ के साथ 'पुष्पा 2' दूसरे, ₹1,813 करोड़ के साथ 'धुरंधर: द रिवेंज' तीसरे, ₹1,788 करोड़ के साथ 'बाहुबली 2' चौथे और ₹1,384.50 करोड़ के साथ 'रामायण: पार्ट 1' पांचवें स्थान पर है।
read more at Hindustan Times
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। उन्होंने ‘X’ पर कहा कि करोड़ों श्रद्धालु गुरुधामों के खुले दर्शन-दीदार की अरदास करते हैं। उन्होंने विधानसभा में पारित प्रस्ताव का ज़िक्र करते हुए केंद्र से जल्द ऐलान की उम्मीद जताई।
read more at Tv9hindi
Load More