एंड्रॉयड बग बाउंटी प्रोग्राम के शीर्ष शोधकर्ताओं में से एक रहे भारत के अमन पांडेय
भारतीय शोधकर्ता अमन पांडेय को 2022 के लिए गूगल के एंड्रॉयड वल्नरेबिलिटी रिवॉर्ड प्रोग्राम में शीर्ष शोधकर्ताओं में शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश स्थित कंपनी बग्समिरर के सीईओ अमन ने 2019 से 500+ बग रिपोर्ट किए और पिछले साल 200+ बग की सूचना दी। बकौल गूगल, उसने पिछले साल बग बाउंटी रिवॉर्ड्स में रिकॉर्ड $12 मिलियन का पुरस्कार दिया।
read more at Google Blog


