Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टी20 क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के 5वें क्रिकेटर बने विराट कोहली

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 26 September 2021
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13वां रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय और ओवरऑल 5वें क्रिकेटर बन गए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले क्रिस गेल, कायरन पोलार्ड, शोएब मलिक और डेविड वॉर्नर इस मुकाम तक पहुंचने वाले क्रिकेटर हैं।