Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उदयपुर में हुई क्रूर हत्या निंदनीय है, ऐसी हत्या को कोई डिफेंड नहीं कर सकता: ओवैसी

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 28 June 2022
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले एक शख्स की उदयपुर (राजस्थान) में गर्दन काटकर हत्या किए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा, "उदयपुर में हुई क्रूर हत्या निंदनीय है...ऐसी हत्या को...कोई डिफेंड नहीं कर सकता।" बकौल ओवैसी, "कोई...कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता...हम मांग करते हैं...कि राज्य सरकार सख्त-से-सख्त कार्रवाई...करे।"