दिल्ली में 12 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर 12 फरवरी के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। जॉइंट सेक्रेटरी प्रदीप तायल ने सोमवार को इसका नोटिफिकेशन जारी किया। यह आदेश दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों पर लागू होगा। गुरु रविदास 15वीं सदी के महान संत, समाज सुधारक और कवि थे।
read more at X


