दिल्ली पुलिस ने किया आंतकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 राज्यों से हिरासत में लिए गए 14 लोग
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया है कि उन्होंने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 14 लोगों को हिरासत में लेकर अलकायदा के एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि मॉड्यूल का नेतृत्व रांची (झारखंड) का डॉ. इश्तियाक नामक शख्स कर रहा था और उसकी मंशा देश में गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की थी।
read more at इंडिया टीवी


