राजस्थान PTET 2024 का रिज़ल्ट किया गया जारी
कोटा की वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 2024 का रिज़ल्ट गुरुवार को जारी कर दिया। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी ptetvmou2024.com पर जाकर अपना रिज़ल्ट देख सकते हैं। 9 जून को आयोजित की गई यह परीक्षा 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय बीए-बीएड व बीएससी-बीएड में दाखिले के लिए होती है।
read more at News18 हिंदी


