नवंबर में 8% बढ़ी सुज़ुकी मोटरसाइकल इंडिया की बिक्री, बिके 94,370 यूनिट वाहन
सुज़ुकी मोटरसाइकल इंडिया प्राइवेट की नवंबर 2024 में कुल बिक्री 8% बढ़कर 94,370 यूनिट रही जो पिछले साल इसी महीने में 87,096 यूनिट थी। कंपनी के मुताबिक, अक्टूबर में घरेलू बिक्री 7% बढ़कर 78,333 यूनिट रही जो पिछले साल की समान अवधि में 73,135 यूनिट थी। वहीं, कंपनी का निर्यात नवंबर में 15% बढ़कर 16,037 यूनिट हो गया।
read more at भाषा


