दिल्ली की CM पद की शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता सास संग पहुंचीं हनुमान बाबा मंदिर
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपनी सास के साथ श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर पहुंचीं और भगवान का आशीर्वाद लिया। इससे पहले उनकी सास ने कहा था, "रेखा बहुत अच्छी बहू हैं और मुझे उनपर गर्व है।" गौरतलब है, रेखा गुप्ता ने दिल्ली चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव जीता है।
read more at X


