देश के 7 और एयरपोर्ट्स पर शुरू हुई फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा
दिल्ली एयरपोर्ट के बाद अब भारत के 7 नए एयरपोर्ट पर फास्ट इमिग्रेशन सर्विस की शुरुआत हो गई है। इनमें मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोचीन और अहमदाबाद के एयरपोर्ट शामिल हैं। इसके तहत यात्रियों को विश्व स्तरीय इमिग्रेशन सुविधाएं मिलेंगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में अहमदाबाद के एयरपोर्ट पर इसका शुभारंभ किया है।
read more at इंडिया टीवी


