Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गंगाजल रखने के लिए जयपुर के महाराजा ने बनवाया था दुनिया का सबसे बड़ा चांदी का कलश

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 10 December, 2024
जयपुर के महाराजा सवाई माधो सिंह द्वितीय ने अपनी ब्रिटेन यात्रा पर गंगाजल साथ ले जाने के लिए शिल्पकार से 2 चांदी के कलश बनवाए थे। वर्ष 1894 में 14,000 चांदी के सिक्कों को आग में तपाकर बनाए गए 242.7 किलोग्राम के इन कलशों की ऊंचाई 5 फीट 3 इंच है और इन्हें बनाने में 2 वर्ष लगे थे।