'बॉर्डर 2' में नज़र आएंगे वरुण धवन, नवंबर में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग: रिपोर्ट
'पिंकविला' की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' में ऐक्टर वरुण धवन नज़र आएंगे। बकौल रिपोर्ट्स, नवंबर 2024 में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और वरुण अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' की रिलीज़ के बाद दिसंबर में 'बॉर्डर 2' से जुड़ेंगे। वहीं, खबरें हैं कि जनवरी 2026 में फिल्म रिलीज़ की जा सकती है।
read more at NewsBytes हिन्दी


