4,000 km दूर US-UK बेस पर मिसाइल दागने वाला ईरान करता रहा है केवल 2000 km मारक क्षमता का दावा
ईरान ने हिंद महासागर स्थित डिएगो गार्सिया में अमेरिकी-ब्रिटेन बेस की ओर 2 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं जो लगभग 4,000 किलोमीटर दूर है। ईरान 2,000 किलोमीटर मारक क्षमता का दावा करता आया है और इससे ईरान की अघोषित क्षमताओं पर सवाल उठ रहे हैं। ईरानी मीडिया ने कहा, "ईरान की मिसाइलों की मारक क्षमता दुश्मन की कल्पना से कहीं अधिक है।"
read more at Reuters


