कब और किसने बनवाया था दिल्ली का इंडिया गेट और क्या है इसका पूरा नाम?
दिल्ली में बने इंडिया गेट का पूरा नाम 'अखिल भारतीय युद्ध स्मारक' है जिसे ब्रिटिश वास्तुकार सर एडविन लुटियंस द्वारा डिज़ाइन किया गया था। यह 42 मीटर ऊंचा है और इसे प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया है। तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन ने 1931 में इसे राष्ट्र को समर्पित किया।
read more at Times Now नवभारत


