देवघर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 18 कांवड़ियों की हुई मौत और 20 से ज़्यादा घायल
देवघर (झारखंड) में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने X पर लिखा, "कांवड़ यात्रा के दौरान बस-ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।" हादसे में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बस बिहार से कांवड़ियों को लेकर जा रही थी।
read more at हिन्दुस्तान


