Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के विधानसभा उप-चुनाव में उतरी प्रशांत किशोर की पार्टी, तरारी सीट पर घोषित किया उम्मीदवार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 16 October, 2024
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी 'जन सुराज' ने बिहार में 4 सीटों पर होने वाले विधानसभा उप-चुनाव के लिए बुधवार को अपने पहले उम्मीदवार का एलान कर दिया। पार्टी ने तरारी विधानसभा सीट पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया। गौरतलब है, प्रशांत ने 2 अक्टूबर को 'जन सुराज' के गठन की घोषणा की थी।