Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेहुल चोकसी की अपील बेल्ज़ियम के SC में भी खारिज, जल्द होगा भारत प्रत्यर्पण

short by सलीम / on Wednesday, 10 December 2025
बेल्ज़ियम के सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ मेहुल चोकसी की अपील खारिज कर दी है। पीटीआई को जवाब देते हुए 'कोर्ट ऑफ कैसेशन' के प्रवक्ता एडवोकेट-जनरल हेनरी वेंडरलिंडेन ने कहा, "कोर्ट ऑफ कैसेशन ने अपील को खारिज कर दिया इसलिए अपीली अदालत का फैसला कायम है।" वहीं, फैसले से चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है।