न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर ज़ोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर ली अपने पद की शपथ
भारतीय मूल के ज़ोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर न्यूयॉर्क (अमेरिका) के मेयर पद की शपथ ली है। वह न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर चुने गए हैं। उन्होंने मैनहट्टन के एक ऐतिहासिक बंद पड़े सबवे स्टेशन पर अपने पद की शपथ ली। न्यूयॉर्क स्टेट की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स ने ममदानी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
read more at हिन्दुस्तान


