Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड में हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 6, दो अबतक लापता

short by अपर्णा / on Sunday, 2 March 2025
उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है और अभी 2 लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। रविवार सुबह खोजी कुत्तों व हेलीकॉप्टर की मदद से लापता 4 मज़दूरों की तलाश की जा रही थी जिनमें से 2 के शव मिले। हिमस्खलन में करीब 55 मज़दूर फंस गए थे।