JP Morgan से निकाले गए भारतीय-अमेरिकी बैंकर को 24 घंटे में मिली ₹493 करोड़ की दूसरी नौकरी
फरवरी-2024 में जेपी मॉर्गन चेस से निकाले गए भारतीय-अमेरिकी विस राघवन को 24-घंटे में सिटी बैंक ने $52 मिलियन (करीब ₹493 करोड़) के पैकेज पर नौकरी पर रख लिया था। बकौल रिपोर्ट, जेपी मॉर्गन ने उनसे कहा था कि 'कंपनी में लंबी अवधि का भविष्य नहीं है।' खबर सार्वजनिक होने से पहले ही उन्होंने बैंक संग डील फाइनल कर ली।
read more at Inshorts


