'ऑपरेशन सिंधु' के तहत ईरान से भारत पहुंचे 292 और भारतीय नागरिक
भारत ने 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत ईरान से 292 और भारतीयों को निकाला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, मंगलवार तड़के 3:30 बजे मशहद से नई दिल्ली पहुंचे एक विशेष विमान से 292 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे हैं। उन्होंने कहा, "ईरान से अब तक 2,295 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है।"
read more at दीप्रिंट


